XSYS nyloprint® उत्पाद 2023 में मूल्य वृद्धि के अधीन हैं

विल्स्टेट, जर्मनी। 24 नवंबर 2022 – कच्चे माल की लागत और सप्लायरों द्वारा लगाए गए सरचार्ज में लगातार तीव्र बढ़ोतरी की वजह से, XSYS को अपने nyloprint® लेटरप्रेस प्लेट्स की कीमत बढ़ानी पड़ी है। कंपनी ने अपने ग्राहकों को यह सूचित करते हुए एक औपचारिक पत्र भेजा है कि 1 जनवरी, 2023 से nyloprint® उत्पादों के आधार मूल्यों में 8% से 16% तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

जहाँ XSYS विभिन्न प्रभावी उपायों और प्रक्रिया के ऑप्टिमाइज़ेशन से हालिया और मौजूदा वृद्धि के एक हिस्से को कम करने में सफल रहा है, वहीं अब कुछ वित्तीय भार साझा करना ज़रूरी हो गया है। यह निर्णय बाज़ार में जारी वृद्धि और nyloprint® लेटरप्रेस प्रिंटींग प्लेट्स की विश्वसनीय पूर्ति पक्की करने में मदद करेगा।

XSYS के ग्लोबल कॉमर्शियल VP फ़्रेडरिक वॉन रेक्टेरेन ने कहा, “अभूतपूर्व लागत दबावों और चुनौतीपूर्ण सप्लाई चेन परिस्थितियों के बावजूद XSYS सभी ग्राहकों को बेहतरीन उत्पाद डिलीवर करने के लिए प्रतिबद्ध है”। “हालाँकि, 2023 की समझौता शर्तों को सुरक्षित रखते हुए, हमने दोबारा सप्लायरों से आधार मूल्य में महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है, जो XSYS nyloprint® पोर्टफ़ोलियो को खासतौर पर प्रभावित कर रही हैं। इस खास रेंज के उत्पादन के लिए उपयोग में आने वाले कच्चे माल में खासतौर पर सोर्स किए गए घटकों का उच्च अनुपात होता है, और सिर्फ़ कुछ वैकल्पिक सप्लायरों के साथ, हमारे पास विस्तारित और बढ़े हुए सरचार्ज के साथ इन लागतों को मंजूर करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था।”

ऊपर बताई गई मूल्य वृद्धि के अतिरिक्त, इन खास मैटीरियल का परिवहन सुनिश्चित करना एक निरंतर चुनौती सिद्ध हुआ है, क्योंकि देरी उत्पादन शिड्यूल और लीड टाइम को नकारात्मक ढंग से प्रभावित करती है। इसके अलावा, सामूहिक ऊर्जा की लागत का लगातार बढ़ते स्तर पर होना न सिर्फ़ परिवहन को, बल्कि स्टोरेज और वेयरहाउस गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है।

मि. वॉन रेक्टेरेन ने अंत में कहा, “उद्योग के लिए यह बेहद कठिन समय है, क्योंकि सप्लायरों के साथ ही कन्वर्टर भी मैटिरियल सोर्स करने और अपने उत्पाद डिलीवर करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जो वास्तव में पूरी मूल्य चेन को प्रभावित करता है। बदकिस्मती से, हमें यह कदम उठाना पड़ा, लेकिन यह आखिरी उपाय है और मैं अपने ग्राहकों को फिर से आश्वस्त करना चाहता हूँ कि हम करीबी सहयोग और मदद के ज़रिए इस प्रभाव को कम से कम करने के लिए पूरी कोशिश करेंगे।”