विल्स्टेट, जर्मनी। 19. दिसंबर 2022 – XSYS ने अपने nyloflex® उत्पाद की सभी श्रेणियों के मूल्यों में आगामी वृद्धि की घोषणा की है, जो 2022 के दौरान पूरे वर्ष भर में उद्योग द्वारा अनुभव की गई इनपुट लागतों में वृद्धि को दर्शाता है। 1 फरवरी 2023 से, कंपनी nyloflex® फ़्लेक्सोग्राफ़िक प्रिंटिंग प्लेट के मूल्यों में 6% से लेकर 9% तक की वृद्धि करने जा रही है।
रिकॉर्ड मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला में निरंतर बाधाओं के चलते उद्योग एक आदर्श तूफ़ान का सामना कर रहा है। “ऐसे असाधारण समय में, अपनी प्रतिबद्धताओं पर टिके रहना ही हमारी प्राथमिकता रही है: अपने ग्राहकों को समय पर और पूर्ण रूप से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों को उपलब्ध कराना। हमें गर्व है कि हम बाज़ार के सबसे भरोसेमंद आपूर्तिकर्ता में से एक हैं”, XSYS के ग्लोबल कमर्शियल VP फ़्रेडरिक वॉन रेक्टेरेन ने यह टिप्पणी की। “इसी के साथ, हमारी संचालन और खरीदारी टीमों ने हमारे गुणवत्ता और सेवा स्तरों को खतरे में डाले बिना इनपुट लागत में बढ़ोतरी को पाटने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है। इस तरह की पहलों के कामयाब होने की वजह से ही, मूल्यों में घोषित वृद्धि उस इनपुट लागत में वृद्धि का एक अंश मात्र ही दर्शाती हैं जिसका हम सामना कर रहे हैं।”
2021 की शुरुआत से ही, प्लेट के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रबर, फ़ोटोपोलीमर और फ़िल्म जैसी आवश्यक कच्चे माल के मूल्यों में 20% से भी अधिक की वृद्धि हो चुकी है[1]। इसके अलावा, परिवहन और ऊर्जा लागतों में भी प्रतिशत के दो अंकों की वृद्धि हो चुकी है। बाज़ार के विशेषज्ञों के बीच इस बात पर सहमति बन गई है कि कच्चे माल के ये बढ़े हुए मूल्य ही अब नए मूल्य होंगे।
मि. वॉन रेक्टेरेन का कहना है कि “संरचनात्मक लागतों में वृद्धि के जवाब में, हम अपने ग्राहकों के लिए अगली पीढ़ी के फ़्लेक्सोग्राफ़िक प्लेट और उपकरणों के अनुसंधान में अपना निवेश जारी रखे हुए हैं”। “विकास की इन गतिविधियों से हमारे ग्राहकों को अपने परिचालनों को बेहतर बनाने और अपने बाज़ारों में सफल होने में मदद मिलेगी।” आखिर में उन्होंने कहा: “XSYS में हम जो कुछ भी करते हैं, उसके केंद्र में हमारे ग्राहक होते हैं”।
[1] स्रोत: ICIS केमिकल्स इंडाइसेस